भगवान बिरसा मुंडा जयंती (15 नवंबर) जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर उल्लेखनीय योगदान देने वाले जनजातीय जनों का सम्मान जिला स्तरीय कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा किया गया।
राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन के लिए क्रीडा परिसर अमरकंटक की योगेश्वरी देवी व रावेन्द्र कुमार तथा उन्नत किसान लक्ष्मण सिंह डीडवापानी, बरनू प्रसाद कोल जमुडी, गणेश सिंह पोडी, भददु सिंह ताराडांड तथा कास्ट शिल्पकार पंचम सिंह परस्ते बीजापुरी, गोड़ी पेंटिंग्स कलाकार धनेश्वर सिंह धुर्वे बराती व गुदुम दल के प्रमुख को तथा जनजाति समाज के जनप्रतिनिधि जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती प्रीति रमेश सिंह, विन्ध्य विकास प्राधिकरण के पूर्व उपाध्यक्ष श्री रामदास पुरी, पूर्व जनपद अध्यक्ष पुष्पराजगढ़ श्री हीरा सिंह श्याम, जिला पंचायत की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती रूपमती सिंह, जिला पंचायत सदस्य श्री रंजीत सर्राटी व श्री अमोल सिंह को शाल, श्रीफल एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।






