उज्जैन 7 अक्टूबर। मुख्यमंत्री के आह्वान एवं शासन के निर्देशानुसार सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा कलेक्टर के मार्गदर्शन में क्षीरसागर मलखंब एरीना में सेवा संकल्प फिट इंडिया खेल गतिविधि के तहत विभिन्न अखाड़ों के बीच मलखंब प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।प्रतियोगिता में बालक खिलाड़ियों ने पोल मलखंब तथा बालिका खिलाड़ियों ने रोप मलखंब विधा में प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता 12 वर्ष से कम एवं 16 वर्ष तक के दो आयु वर्गों में आयोजित की गई, जिसमें करीब 80 बालक-बालिका खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।प्रतियोगिता के समापन अवसर पर विजेता खिलाड़ियों को जिला खेल अधिकारी श्री विजेंद्र देवड़ा, डॉ. कपिल कटारिया, श्री शैलेन्द्र सिंह पंवार, डॉ. दीपक जैन, श्रीमती हिमानी रायकवार सहित प्रशिक्षकों द्वारा मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया। सम्मानित खिलाड़ियों में सुनेना धुर्वे, आरोही बारोड़, यशस्वी मित्तल, मिशिका पांचाल, धृति राठौड़, झिलमिल गोरसिया, वेदांश नागर, वेदांश कोठार, नमन बारोड़, नित्य परमार एवं गौरव राव शामिल रहे।इस अवसर पर सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों को अल्पाहार भी वितरित किया गया। कार्यक्रम में प्रशिक्षक मोहन बंबोरिया, राहुल बारोड़ एवं संतोष सोलंकी सहित खेल विभाग के अधिकारी एवं अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।