शासकीय मॉडल स्कूल बिरसा में 16 नवंबर 2026 को भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती जनजातीय गौरव दिवस के रूप में उत्साह एवं उमंग के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने जनजागरूकता रैली निकाली, जिसमें माध्यमिक कक्षाओं के छात्र-छात्राओं ने पारंपरिक आदिवासी वेशभूषा धारण कर जनजातीय संस्कृति एवं परंपराओं की आकर्षक झलक प्रस्तुत की। रैली में 600 से अधिक विद्यार्थियों ने सहभागिता की।कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में रंगोली, निबंध एवं पोस्टर प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने भगवान बिरसा मुंडा के जीवन संघर्ष, स्वतंत्रता आंदोलन में उनके योगदान एवं आदर्शों को अपनी रचनाओं के माध्यम से प्रस्तुत किया। इसके साथ ही सांस्कृतिक समारोह में भाषण एवं पारंपरिक जनजातीय लोकनृत्यों की मनमोहक प्रस्तुतियां दी गईं। कार्यक्रम के समापन पर प्राचार्य श्री सौरभ कुमार शर्मा ने विद्यार्थियों को भगवान बिरसा मुंडा के साहस, स्वाभिमान, संघर्ष एवं सामाजिक चेतना से प्रेरणा लेकर जीवन में बड़े लक्ष्य निर्धारित करने का संदेश दिया।इस अवसर पर शिक्षक श्री जय प्रकाश यादव, श्री राजेश धुर्वे, श्रीमती पूजा उइके, श्री पुष्पेन्द्र पालके, श्रीमती डिलेश्वरी भगत, श्री फगनू सिंह सैयाम, श्री शिवपाल टेम्भरे, श्री आशीष तिल्लासी सहित अतिथि शिक्षक एवं समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।
बालाघाट से और
और →
जनजातीय कार्य विभाग
आदिवासी विद्यार्थियों के लिए सुनहरा अवसर, प्रतिभा योजना में 31 दिसंबर तक कर सकते हैं आवेदन
बालाघाट





