जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के अंतर्गत जनसंख्या की गणना के सफल एवं सुचारू संचालन हेतु दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आज प्रारंभ हुआ। प्रशिक्षण में जनगणना निदेशालय, भोपाल से आए प्रशिक्षक द्वारा समस्त चार्ज अधिकारियों को जनगणना कार्य से संबंधित आवश्यक जानकारी एवं मार्गदर्शन प्रदान किया गया।
प्रशिक्षण के प्रथम दिवस जनगणना की कार्यप्रक्रिया, चार्ज अधिकारियों के दायित्वों तथा आवश्यक तकनीकी पहलुओं के संबंध में जानकारी दी गई। इस दौरान जनसंख्या गणना के कार्य को व्यवस्थित रूप से संचालित करने एवं निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के संबंध में मार्गदर्शन दिया गया।
दो दिवसीय प्रशिक्षण का उद्देश्य चार्ज अधिकारियों को जनगणना के द्वितीय चरण की प्रक्रिया एवं तकनीकी आवश्यकताओं से अवगत कराना है, जिससे जनसंख्या गणना का कार्य सुचारू एवं समयबद्ध रूप से संपादित किया जा सके।
इस दौरान अपर कलेक्टर श्री सी एस सोलंकी, सहायक कलेक्टर सुश्री आयुषी बंसल, संयुक्त कलेक्टर सुश्री किरण आंजना, एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।





