जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा कक्षा 6वीं के लिए पंजीकृत अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र (एडमिट कार्ड) जारी कर दिए गए हैं। संबंधित अभिभावक अपने बच्चों का एडमिट कार्ड जवाहर नवोदय विद्यालय की वेबसाइट के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं।

प्राचार्य जवाहर नवोदय विद्यालय ने बताया कि अभिभावक एवं अभ्यर्थी https://cbseitms.rcil.gov.in/ nvs/AdminCard/Admit2027Card पर जाकर आवेदन संख्या/पंजीकरण संख्या दर्ज कर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड का प्रिंट निकालकर उस पर दर्ज सभी जानकारियों का सावधानीपूर्वक मिलान कर लें। उन्होंने बताया कि परीक्षा के समय अभ्यर्थियों के लिए एडमिट कार्ड एवं एक वैध पहचान पत्र साथ लाना अनिवार्य होगा। अभिभावकों से अपील की गई है कि वे समय रहते अपने बच्चों का प्रवेश पत्र डाउनलोड कर उसका प्रिंट सुरक्षित रखें।