भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 12 नवम्बर 2026 को मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशन किया गया है। प्रारूप प्रकाशित होने के बाद मतदाता सूची मतदान केंद्रों के बीएलओ के पास उपलब्ध रहेगी। सभी मतदाताओं से आग्रह किया गया है कि वे बीएलओ के पास उपलब्ध मतदाता सूची का अवलोकन करें। मतदाता सूची में नाम, लिंग, आयु एवं फोटो में कोई विसंगति होने पर सुधार के लिए बीएलओ से प्रारूप-8 प्राप्त कर आवेदन प्रस्तुत करें। इसके अलावा एक जनवरी 2027 की अर्हता तिथि के मान से मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए प्रारूप-6 में आवेदन प्रस्तुत किया जा सकेगा। मतदाता संपूर्ण जानकारी के साथ अपना आवेदन बीएलओ को दे सकते हैं। इसके अतिरिक्त ऑनलाइन एनवीएसपी या वोटर पोर्टल ीजजचेरूध्ध्अवजमतेण्मबपण्हवअण्पद अथवा वोटर हेल्पलाइन ऐप के माध्यम से भी आवेदन किया जा सकता है।मतदाता सूची के संबंध में आगामी 11 दिसम्बर तक दावे एवं आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी। आयोग के निर्देशानुसार 21 नवम्बर, 22 नवम्बर, 5 दिसम्बर एवं 6 दिसम्बर को प्रत्येक मतदान केन्द्र पर विशेष कैम्प आयोजित किए जाएंगे। इन कैम्पों में मतदाता सूची में नाम जोड़ने एवं नाम काटने संबंधी आवेदन और आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी। प्राप्त आवेदन पत्रों का निराकरण 28 दिसम्बर तक किया जाएगा। इसके बाद निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन 4 जनवरी 2027 को होगा।
महिला एवं बाल विकास



