गुना में आयोजित राज्य स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता में शहडोल संभाग की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए नर्मदापुरम संभाग की टीम को एकतरफा मुकाबले में 37-0 से करारी शिकस्त दी। मुकाबले में शहडोल संभाग के खिलाड़ियों ने शुरू से ही आक्रामक खेल का प्रदर्शन करते हुए विपक्षी टीम को कोई भी अंक बनाने का अवसर नहीं दिया।
टीम ने अपने बेहतरीन खेल कौशल, सटीक रणनीति, मजबूत रक्षापंक्ति और शानदार तालमेल के दम पर पूरे मुकाबले में अपना दबदबा बनाए रखा। खिलाड़ियों के अनुशासित प्रदर्शन और उत्कृष्ट टीम भावना ने शहडोल संभाग को इस बड़ी जीत तक पहुंचाया।
टीम के कोच, प्रबंधक एवं राष्ट्रीय कोच श्री के.के. श्रीवास्तव के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में शहडोल संभाग की टीम लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रही है। उनके प्रशिक्षण और मार्गदर्शन में खिलाड़ियों ने अपनी खेल प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिता में शहडोल संभाग की मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है।
यह शानदार जीत खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत, लगन, नियमित अभ्यास और टीम के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है।






