रक्तदान जागरूकता अभियान के क्रम में ब्लड बैंक जिला चिकित्सालय श्योपुर के सहयोग से पुष्पा श्री फाउंडेशन एवं स्व मुकेश गुप्ता स्मृति सेवा न्यास तथा नवयुवक मंडल नागदा द्वारा ग्राम नागदा में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें 21 युवाओं ने मानव सेवार्थ स्वैच्छिक रक्तदान किया। शिविर में 21 यूनिट रक्त का संग्रहण हुआ। इस अवसर पर ब्लड बैंक की ओर से सभी रक्तदानियों को प्रशस्ती पत्र भेंटकर सम्मानित किया गया। शिविर के दौरान डॉ सुरभि गोयनार, नवयुवक मंडल नागदा के संयोजक श्री मूलचंद मीणा, श्री महावीर गुप्ता, श्री अरूण ओसवाल, श्री रमेश गुप्ता, डॉ कमल शर्मा, टीम खिदमत ए खल्क से श्री सखावत खान, श्री अब्दुल रज़ाक, श्री मूलचंद रावत, श्री कुशाल सिंह राठौर, श्री विष्णु मीणा, श्री शिवम भदौरिया, श्री कमल किशोर आदि मौजूद रहे।





