आज के दौर में महिलाएं घर और बाहर दोनों मोर्चों पर अपनी जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा के साथ निभा रही हैं। ऐसा ही एक प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत कर रही हैं शिवपुरी जिले के पटवारी हल्का डोंगर (क्रमांक 122) में पदस्थ श्रीमती संध्या शर्मा। वह एक तरफ जहाँ शासन की महत्वपूर्ण स्वामित्व योजना पंजीयन कार्य के तहत अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रही हैं, वहीं दूसरी तरफ मात्र दो वर्ष के अपने छोटे से बच्चे की परवरिश की जिम्मेदारी भी बखूबी संभाल रही हैं। एक तरफ जहाँ बच्चे की देखभाल वहीं दूसरी तरफ शासकीय स्वामित्व योजना के अंतर्गत जमीनों का रिकॉर्ड तैयार करना और पंजीयन जैसे तकनीकी व जिम्मेदारी भरे कार्य समय पर पूरे करने होते हैं। श्रीमती संध्या शर्मा अपने दो साल के बच्चे को साथ लेकर अपने क्षेत्र में ड्यूटी पर पहुँचती हैं। उनके पति भी शासकीय सेवा में कार्यरत हैं, जिससे पारिवारिक व्यस्तताएं और बढ़ जाती हैं, परंतु इसके बावजूद वे कार्य के प्रति गंभीर हैं। श्रीमती संध्या शर्मा अपने छोटे बच्चे को साथ लेकर क्षेत्र में पहुंचती हैं तथा स्वामित्व योजना से संबंधित भूमि अभिलेख तैयार करने और पंजीयन संबंधी कार्यों का निर्वहन करती हैं। उनके पति भी शासकीय सेवा में कार्यरत हैं। ऐसी स्थिति में पारिवारिक एवं शासकीय दायित्वों के बीच समन्वय स्थापित करते हुए अपने कार्य के प्रति गंभीर हैं। उल्लेखनीय है कि शासन के निर्देशानुसार स्वामित्व योजना के तहत जिले में कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अर्पित वर्मा के निर्देशन में स्वामित्व पंजीयन अभियान चलाया जा रहा है। स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में राजस्व विभाग के मैदानी स्तर पर पदस्थ कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। योजना के अंतर्गत निर्धारित कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के लिए अभिलेखों का संधारण, आवश्यक जानकारी का संकलन और पंजीयन संबंधी प्रक्रियाओं का संपादन किया जा रहा है।




