शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए पिछड़ा वर्ग पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति हेतु एमपी टास पोर्टल पर विद्यार्थियों के नवीनीकरण छात्रवृत्ति आवेदन ऑनलाइन भरने के लिए पोर्टल खोल दिया गया है। पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के प्रभारी अधिकारी ने बताया कि जिले के समस्त शासकीय एवं अशासकीय महाविद्यालयों, विश्वविद्यालयों तथा आई.टी.आई. में अध्ययनरत पिछड़ा वर्ग के पात्र छात्र-छात्राओं से अपील की गई है कि वे एमपी टास पोर्टल के माध्यम से अपने नवीनीकरण आवेदन ऑनलाइन भरवाना अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करें। जिले की समस्त महाविद्यालयीन एवं शिक्षण संस्थाओं को भी यह निर्देशित किया गया है कि वे अपनी संस्था में अध्ययनरत पिछड़ा वर्ग के छात्र-छात्राओं को इस प्रक्रिया के संबंध में समय पर सूचित करें। सभी पात्र विद्यार्थी निर्धारित समयावधि के भीतर अपने छात्रवृत्ति के नवीनीकरण आवेदन ऑनलाइन सफलतापूर्वक सबमिट कर दें, जिससे किसी भी छात्र को छात्रवृत्ति का लाभ मिलने में असुविधा न हो।