पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, मध्यप्रदेश शासन द्वारा पिछड़ा वर्ग विदेश अध्ययन छात्रवृत्ति योजना वर्ष 2026-27 के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। योजना के अंतर्गत आवेदन नवीन पोर्टल mpom.mp.gov.in के माध्यम से किए जा सकते हैं। योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं पात्र हितग्राहियों तक जानकारी पहुंचाने के उद्देश्य से विभाग द्वारा स्थानीय समाचार पत्रों के माध्यम से विद्यार्थियों को ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया की जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है। जिले के ऐसे पात्र विद्यार्थी, जो पिछड़ा वर्ग विदेश अध्ययन छात्रवृत्ति योजना का लाभ प्राप्त करना चाहते हैं, वे नवीन पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। योजना के संबंध में अधिक जानकारी एवं ऑनलाइन आवेदन हेतु विभागीय पोर्टल mpom.mp.gov.in पर संपर्क किया जा सकता है। योजना का उद्देश्य- विदेश में उच्च शिक्षा एवं शोध करने वाले पात्र अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों को वित्तीय सहायता प्रदान करना। यह योजना अन्य पिछड़ा वर्ग के पात्र विद्यार्थियों को विदेश के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों एवं संस्थानों में चयनित विषयों में स्नातकोत्तर, पीएच.डी. तथा पोस्ट-डॉक्टोरल अध्ययन करने हेतु वित्तीय सहायता प्रदान करती है। विभाग द्वारा अपील की गई है कि पात्र विद्यार्थी योजना की जानकारी प्राप्त कर आवेदन प्रक्रिया में सहभागिता करें, जिससे अधिकाधिक पात्र हितग्राहियों को योजना का लाभ प्राप्त हो सके।
शिक्षा
पिछड़ा वर्ग विदेश अध्ययन छात्रवृत्ति योजना वर्ष 2026-27 के ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ
भन्नाट डेस्क · दतिया · 4 नवंबर 2026 · 2 मिनट






