आगर मालवा जिले की जनपद बड़ौद की ग्राम पंचायत आम्बा बड़ौद निवासी श्री सूरजलाल पिता श्री कालूजी अनुसूचित जाति वर्ग के गरीब परिवार से संबंधित हैं। पूर्व में परिवार कच्चे एवं जर्जर मकान में निवास करता था। वर्षा ऋतु में परिवार को अनेक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण पक्का मकान बनाना एक सपना मात्र था।

शासन की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत वर्ष 2024-25 में हितग्राही का चयन किया गया। योजना तहत हितग्राही को 1.20 लाख रुपये की सहायता राशि एवं मनरेगा से 90 मानव दिवस की मजदूरी स्वीकृत की गई। ग्राम पंचायत एवं जनपद पंचायत के सतत मार्गदर्शन एवं तकनीकी सहयोग से हितग्राही ने समय-सीमा में अपने पक्के आवास का निर्माण पूर्ण किया।

आज श्री सूरज अपने परिवार के साथ सम्मानपूर्वक अपने पक्के आवास में निवास कर रहा हैं। आवास पूर्ण होने पर हितग्राही सूरज ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि "प्रधानमंत्री आवास योजना ने मेरे कच्चे मकान को पक्के मकान में बदलने के सपने को साकार किया है, अब मेरा परिवार सुरक्षित एवं सम्मानजनक जीवन जी रहा है।" निश्चित ही प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) गरीब एवं वंचित परिवारों के जीवन में खुशहाली लाने में मील का पत्थर साबित हो रही है।