मध्यप्रदेश पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण विभाग द्वारा वर्ष 2026-27 के लिए पिछड़ा वर्ग विदेश अध्ययन छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत पात्र अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
इच्छुक अभ्यर्थी विभागीय पोर्टल https://mpobc.mp.gov.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।आवेदन अथवा दस्तावेजों से संबंधित किसी भी समस्या के लिए अभ्यर्थी विभागीय हेल्पलाइन नंबर 0755-2553329, 0755-2675521 अथवा ई-मेल nodalofficerobc@mp.gov.in पर संपर्क कर सकते हैं।उक्त जानकारी सहायक संचालक पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग द्वारा दि गई।




