जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती अर्चना कुमारी ने जनपद पंचायत कोतमा के ग्राम पंचायत चंगेरी स्थित पीवीटीजी बसाहट में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा बनाए गए प्रधानमंत्री जन मन जल योजना के तहत बनाए गए सोलर जल आपूर्ति कार्य तथा निगवानी मार्ग स्थित ग्राम पंचायत गढी में बनाए गए पीवीटीजी विद्युत जल प्रदाय योजना कार्य का जायजा लिया। उन्होंने स्थानीय रहवासियो से चर्चा करते हुए जानकारी ली, तथा आवश्यक व्यवस्थाओं व सुधार कार्य तथा सतत जल आपूर्ति के संबंध में अधिकारियों को निर्देश दिए।

इस दौरान ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के कार्यपालन यंत्री श्री इंद्रजीत तिवारी, जनपद कोतमा एवं अनूपपुर के सीईओ तथा पीएचई के सहायक यंत्री श्री दीपक साहू उपस्थित थे।

भ्रमण के दौरान जिला पंचायत सीईओ ने अधिकारियो को ग्राम पंचायत चंगेरी के वार्ड क्रमांक 9 में पानी निकासी की व्यवस्था सुनिश्चित कर सड़क मार्ग को व्यवस्थित करने के निर्देश दिए।