मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान-2026 (दिनांक 07 अगस्त 2026 से 08 जनवरी 2027 तक)
मुख्यमंत्री जन-विश्वास शिविर: ग्राम पंचायत चंदावनी
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश सुशासन के स्वर्णिम युग में प्रवेश कर चुका है और नीतियाँ सीधे जनता के द्वार तक पहुँच रही हैं -: राज्यसभा सांसद श्री केवट
नामांतरण, सीमांकन, पेंशन और राशन जैसे कार्यों के लिए जनता को दफ्तरों के चक्कर न काटने पड़ें, यही शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है - विधायक श्री जैन
केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं (जैसे पीएम आवास, आयुष्मान भारत, किसान सम्मान निधि और लाडली बहना योजना) से हर वर्ग सशक्त हो रहा है - सांसद प्रतिनिधि श्री पटेरिया
कलेक्टर ने शिविर में प्राप्त आवेदनों का शीघ्र निराकरण के दिए निर्देश
शिविर में जनप्रतिनिधियों द्वारा हिग्रहियों को हितलाभ एवं स्वीकृति पत्र प्रदान किए गए
मध्यप्रदेश शासन, सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय भोपाल के के आदेशानुसार कलेक्टर श्रीमती जमुना भिड़े के निर्देशन में निवाड़ी जिले में मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान-2026 का आयोजन दिनांक 07 अगस्त 2026 से 08 जनवरी 2027 तक किया जा रहा है।
अभियान का उद्देश्य शासन प्रशासन को जन सामान्य से सीधे जोड़ते हुये उनकी समस्याओं एवं शिकायतों का त्वरित एवं प्रभारी निराकरण सुनिश्चित करना, क्षेत्रीय स्तर पर योजनाओं के कियान्वयन की वास्तविक स्थिति का आंकलन करना तथा प्रशासन की संवेदनशील, पारदर्शी एवं उत्तरदायी कार्यप्रणाली सुदृण करना है। अभियान का उद्देश्य क्षेत्र में जाकर जनता से सीधा संवाद एवं जुड़ाव। शिकायतों एवं समस्याओं का शत-प्रतिशत निराकरण। फील्ड की वास्तविक स्थितियों का फीडबैक प्राप्त करना। प्रशासन के पर्यवेक्षण तंत्र को सुदृढ़ करना। प्रशासन की पारदर्शी और संवेदनशील छवि का निर्माण है।
जिला प्रशासन द्वारा आज ओरछा तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत चंदावनी में शिविर लगाया गया। राज्यसभा सांसद श्री महेश केवट, विधायक निवाड़ी श्री अनिल जैन, सांसद प्रतिनिधि श्री राजेश पटेरिया एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा ग्रामीणों से संवाद किया गया एवं उनकी समस्याओं को सुना। इस दौरान शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से पात्र हितग्राहियों को जोड़ने के लिए आवेदन प्राप्त किए गए।
कलेक्टर श्रीमती जमुना भिड़े, पुलिस अधीक्षक डॉ राय सिंह नरवरिया, सीईओ जिला पंचायत श्री रोहन सक्सेना एवं विभागीय अधिकारियों ने आमजन की समस्याओं और शिकायतों को सुना तथा समस्याओं के निराकरण की कार्यवाही गई। विभागों के अधिकारियों द्वारा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी साझा की गई।
राज्यसभा सांसद श्री महेश केवट ने कहा "मध्य प्रदेश के यशस्वी और ओजस्वी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी के कुशल नेतृत्व में आज हमारा प्रदेश सुशासन, स्वावलंबन और सर्वांगीण विकास के एक नए स्वर्णिम युग में प्रवेश कर चुका है। माननीय मुख्यमंत्री जी की दूरदर्शी सोच और विज़न का ही परिणाम है कि आज 'मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान-2026' जैसे ऐतिहासिक कार्यक्रम के माध्यम से शासन की नीतियाँ कागज़ों से निकलकर सीधे जनता की चौखट तक पहुँच रही हैं।
विधायक निवाड़ी श्री अनिल जैन ने संबोधित करते हुए कहा कि आम नागरिक को अपनी छोटी-मोटी समस्याओं या नामांतरण, सीमांकन, पेंशन और राशन जैसे कार्यों के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर न लगाने पड़ें। हर जायज़ काम समय-सीमा में और पारदर्शी तरीक़े से पूरा हो, यह डॉ. मोहन यादव जी की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी के निर्देशों का पालन करते हुए आज प्रशासनिक अमला और जनप्रतिनिधि एक साथ आपके बीच ग्राम चंदावनी में उपस्थित हैं। हमारी मंशा सिर्फ़ आवेदन लेना नहीं, बल्कि उनका त्वरित, गुणवत्तापूर्ण और प्रभावी निराकरण सुनिश्चित करना है।
सांसद प्रतिनिधि श्री राजेश पटेरिया ने कहा कि हमारा मध्य प्रदेश और निवाड़ी जिला विकास की जिस तेज़ गति से आगे बढ़ रहा है, वह केंद्र की मोदी सरकार और राज्य की डॉ. मोहन यादव सरकार की जन-कल्याणकारी नीतियों का सीधा परिणाम है। शासन का मूल ध्येय 'सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास' है। आज सरकार की उपलब्धियाँ आपके सामने प्रत्यक्ष रूप से दिख रही हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से गरीबों को पक्के मकान की छत मिली है। आयुष्मान भारत योजना के तहत हर गरीब परिवार को 5 लाख रुपये तक का नि:शुल्क इलाज सुनिश्चित किया गया है। पीएम किसान सम्मान निधि और मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना से हमारे किसानों को आर्थिक संबल मिला है। वहीं 'लाडली बहना योजना' और 'आजीविका मिशन' ने हमारी बहनों को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाया है।
इस अवसर पर कलेक्टर श्रीमती जमुना भिड़े ने आवेदकों से संवाद करते हुए उनकी समस्याओं और शिकायतों को सुना। उन्होंने मौके पर निराकरण सुनिश्चित करते हुए जांच संबंधी आवेदनों में निष्पक्ष जांच कर पात्र हितग्राहियों को योजना का दिलाने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया। शिविर में जनप्रतिनिधियों द्वारा हिग्रहियों को हितलाभ एवं स्वीकृति पत्र प्रदान किए गए।



