इछावर जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत दिवड़िया में आयोजित ‘ सेवा मेरा योगदान, सरकार आपके द्वार ’ कार्यक्रम के दौरान स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत राजस्व मंत्री श्री करण सिंह वर्मा ने ग्राम दिवड़िया के भारत माता चौक पर साफ-सफाई कर श्रमदान किया। उन्होंने ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए स्वच्छ और सुंदर गांव के निर्माण में सहभागिता का आह्वान किया।

राजस्व मंत्री श्री वर्मा ने मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान तथा सेवा सेतु अभियान के तहत आयोजित शिविर में ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों और समस्याओं का प्राथमिकता के साथ निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शिविरों का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का उनके गांव में ही समाधान सुनिश्चित करना है।

इस दौरान राजस्व मंत्री श्री वर्मा ने ग्रामीणों को शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी एवं विकास योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने पात्र हितग्राहियों से योजनाओं का लाभ लेने तथा ग्रामवासियों से शासन की योजनाओं की जानकारी अन्य लोगों तक पहुंचाने का आग्रह किया