विदिशा जिले की हितग्राही श्रीमती भारती प्रजापति के लिए प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना मातृत्व के दौरान आर्थिक संबल और बेहतर देखभाल का माध्यम बनी। केन्द्र सरकार की इस योजना के अंतर्गत प्राप्त लाभ से श्रीमती भारती ने गर्भावस्था एवं प्रसव के दौरान स्वयं तथा अपने बच्चे के स्वास्थ्य और पोषण पर विशेष ध्यान दिया। योजना से मिली सहायता ने उन्हें आवश्यक जरूरतों की पूर्ति में सहयोग प्रदान किया।
श्रीमती भारती प्रजापति बताती हैं कि मातृत्व के इस महत्वपूर्ण समय में शासन से मिली सहायता उनके लिए उपयोगी रही। इससे उन्हें अपने बच्चे की बेहतर देखभाल करने तथा आवश्यक पोषण और स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों पर ध्यान देने में सुविधा मिली।
श्रीमती भारती प्रजापति ने प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के माध्यम से सहायता उपलब्ध कराने के लिए मध्यप्रदेश शासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसी योजनाएं माताओं और बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य एवं देखभाल में महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान करती हैं।





