मंदसौर के पि. वर्ग के विद्यार्थियों के लिए विदेश में उच्च शिक्षा का सुनहरा अवसर राज्य शासन द्वारा पिछड़ा वर्ग के छात्र-छात्राओं के लिए विदेश अध्ययन छात्रवृत्ति योजना वर्ष 2026-27 के तहत विस्तृत दिशा-निर्देश व विज्ञप्ति जारी कर दी गई है।
इच्छुक अभ्यर्थी विभाग के पोर्टल https://mpom.mp.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पोर्टल पर आवेदन करने से पूर्व अभ्यर्थी को समग्र आई.डी. के माध्यम से प्रोफाइल रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य है। अभ्यर्थी का मूल निवासी, डिजिटल जाति प्रमाण पत्र एवं आय प्रमाण पत्र समग्र आईडी से लिंक होना आवश्यक है।
ऑनलाइन आवेदन को अंतिम रूप से लॉक (Lock) करने के पश्चात, आवेदन पत्र व समस्त स्वप्रमाणित दस्तावेजों की हार्ड कॉपी 15 दिवस के भीतर पंजीकृत डाक/स्पीड पोस्ट या व्यक्तिगत रूप से कार्यालय आयुक्त, पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण म.प्र., विंध्याचल भवन, द्वितीय तल, भोपाल को भेजना अनिवार्य होगा।
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया वर्ष भर खुली रहेगी, परंतु विज्ञप्ति जारी होने की तिथि से 01 माह के भीतर प्राप्त आवेदनों को फ्रीज कर प्रथम चरण का साक्षात्कार एवं चयन किया जाएगा। सीटें रिक्त रहने पर ही अगले चरणों में अन्य आवेदनों पर विचार होगा।
इस वित्तीय वर्ष में कुल 50 सीटों पर शत-प्रतिशत चयन किया जाएगा और 10 प्रतिशत सीटों की प्रतीक्षा सूची बनाई जाएगी।
पात्रता एवं आयु सीमा: आवेदक मध्यप्रदेश का अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) का मूल निवासी होना चाहिए। 1 जनवरी 2026 को अभ्यर्थी की आयु 18 वर्ष से अधिक एवं 35 वर्ष से कम होनी चाहिए। एक परिवार से केवल एक ही बच्चे को इसका लाभ मिलेगा।
आवेदक के अभिभावक की सकल वार्षिक आय क्रीमीलेयर की निर्धारित सीमा से अधिक नहीं होनी चाहिए (3 वर्ष से पुराना आय प्रमाण पत्र मान्य नहीं होगा)।
अवधि 2 वर्ष (स्नातक में न्यूनतम 60% अंक या समकक्ष ग्रेड आवश्यक)।
शोध उपाधि (PhD): अवधि 4 वर्ष (स्नातकोत्तर में 60% अंक तथा 2 वर्ष का शोध/अध्यापन अनुभव)।
शोध उपाधि उपरांत (Post-PhD): अवधि 1.5 वर्ष (अनुभव के साथ PhD उपाधि)।
विश्वविद्यालय की रैंकिंग: छात्र ने जिस विदेशी विश्वविद्यालय में प्रवेश हेतु आवेदन किया है, उसकी QS वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 1 से 500 के मध्य होनी अनिवार्य है।
चयन का आधार: अभ्यर्थियों का चयन मेरिट स्कोर के आधार पर होगा, जिसमें 10वीं, 12वीं, अर्हकारी परीक्षा, आईईएलटीएस (IELTS)/टोफेल (TOEFL)/जीआरई (GRE) स्कोर, क्यूएस रैंक, तथा खेल व शिक्षा के क्षेत्र में विशेष उपलब्धियों के अंकों का भारांक (वेटेज) शामिल है। न्यूनतम कट-ऑफ 50 अंक रहेगा।
विभागीय हेल्पलाइन नंबर 0755-2553329, 0755-2675521 अथवा ई-मेल nodalofficerobc@mp.gov.in पर या सहायक संचालक, पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण विभाग मंदसौर में संपर्क कर सकते हैं।






