सफलता की कहानी
पीएमएफएमई योजना से अर्पित पांजरे बने आत्मनिर्भर दुग्ध प्रसंस्करण से आय तीन गुना
जिले के ग्राम देवदरा निवासी श्री अर्पित पांजरे ने प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना का लाभ लेकर अपने छोटे डेयरी व्यवसाय को आधुनिक दुग्ध प्रसंस्करण इकाई में बदल दिया है। योजना के सहयोग से आज वे पांजरे फार्म्स मिल्क एंड मोर नाम से मिल्क प्रोसेसिंग यूनिट का सफल संचालन कर रहे हैं।















