शासकीय शंकर साव पटेल महाविद्यालय, वारासिवनी में 29 सितंबर को सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘सेवा सेतु-सरकार आपके द्वार’ योजना जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को शासन की विभिन्न योजनाओं और छात्रवृत्ति योजनाओं की जानकारी देकर उन्हें इनके लाभ प्राप्त करने के लिए जागरूक करना रहा।कार्यक्रम प्राचार्य डॉ. एस.एस. गेडाम के मार्गदर्शन तथा नोडल अधिकारी कृष्णा पराते, संयोजक विकास साहू, सह-संयोजक डॉ. योगेश बिसेन एवं कार्यक्रम प्रभारी हिमांशु गुरदे के नेतृत्व में आयोजित हुआ।

अभियान के दौरान विद्यार्थियों को शासन की विभिन्न योजनाओं एवं छात्रवृत्ति योजनाओं की पात्रता शर्तों, मिलने वाले लाभ, आवश्यक दस्तावेज, डिजिटल पोर्टल और आवेदन प्रक्रिया की जानकारी दी गई। विद्यार्थियों को ऑनलाइन भुगतान से संबंधित तकनीकी सावधानियों और अन्य महत्वपूर्ण जानकारियों से भी अवगत कराया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति सदस्य डॉ. इमरान खान एवं कु. प्रियंका डहाटे का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम में महाविद्यालय परिवार के सदस्य तथा छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।